मैं कमरे से निकला छत पर गया, शादी की और वापस BEDROOM में आ गया!
अजय देवगन जब बोलते हैं तो बिंदास बोलते हैं ये तो सब ही जानते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी और काजोल की शादी से जुड़ी एक बहुत मज़ेदार बात मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में शेयर की है।
अजय देवगन ने बताया कि मैं नहीं चाहता था कि मेरी शादी का काफी हो हल्ला हो इसलिए हमने चुपचाप सारी तैयारियां की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले किसी को भनक लग गई और उसने छाप दिया।

फिर हमारी शादी का वेन्यू बदलकर मेरा घर हो गया। तो मेरी शादी में ज़्यादा मेहनत नहीं लगी। मैं अपने कमरे से निकल कर छत पर गया, उधर शादी की और वापस अपने बेडरूम में आ गया।
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी कुछ इसी अंदाज़ में चुपचाप शादी की थी जहां किसी को कानों कान खबर नहीं हुई।
हालांकि शादी के कुछ ही दिन पहले मीडिया में खबर आ चुकी थी कि दोनों इटली में शादी करने वाले हैं। वहीं कुछ मीडिया वाले तो वहां पहुंच भी चुके थे।
अजय देवगन और काजोल एक दूसरे से बिल्कुल अपोज़िट है पर बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सक्सेसफुल कपल में उनका नाम शुमार है।
दोनों की लव स्टोरी से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें जानिए इन तस्वीरों में -


Click it and Unblock the Notifications

