..................... 1999 की फिल्म से अजय देवगन, सैफ अली खान की अनदेखी तस्वीर, सुपरस्टार ने शेयर की यादें | Ajay Devgn shared an unseen photo with Saif Ali Khan from sets of Kachche Dhaage, fans says- old is gold - Hindi Filmibeat

1999 की फिल्म से Ajay Devgn और Saif Ali Khan की अनदेखी तस्वीर, सुपरस्टार ने शेयर की यादें

ajay-devgn-shared-unseen-photo-with-saif-ali-khan-from-sets-of-kachche-dhaage-fans-says-old-is-gold

Ajay Devgn: अजय देवगन ने अपने फैंस को सरप्राइज करते हुए, 1999 की अपनी फिल्म कच्चे धागे के सेट से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था। प्रशंसकों को वह तस्वीर बहुत पसंद आई है, जहां वो सैफ और अजय को उनके पुराने अंदाज में देख सकते हैं।

तस्वीर में अजय और सैफ एक ब्रेक के दौरान बैठे हुए हैं, जब फिल्म की शूटिंग राजस्थान के रेगिस्तान में की जा रही थी। इस फिल्म में अजय ने एक स्मगलर की भूमिका निभाई थी। यहां सैफ एक हाथ में सिगरेट पकड़े और हेडबैंड लगाए नजर आ रहे हैं। बता दें, ये एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। खासकर फिल्म के गाने काफी पॉपुलर रहे।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "यह तस्वीर मुझे एक फैन ने फॉरवर्ड की थी। कच्चे धागे (1999) के सेट पर लिया गया.. एक फिल्म जिसमें सैफ और मैं भाग रहे थे.. मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर हमारी लीडिंग लेडिज थीं। इसमें नुसरत फतेह अली खान साहब का सदाबहार संगीत ट्रैक था। The memory needed some jogging but it was fun taking that trip.। #ThrowbackThursday #TinuVerma।"

अजय देवगन की इस तस्वीर पर फैंस काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- "ओल्ड इज गोल्ड".. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अजय देवगन का शानदार साल 1999। हम दिल दे चुके सनम.. बिग हिट, कच्चे धागे और होंगे प्यार की जीत.. हिट।"

अजय देवगन और सैफ अली खान की बात करें तो.. इन दोनों ने कच्चे धागे के अलावा, L.O.C कारगिल, ओंकारा, तानाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। रियल लाइफ में भी दोनों सितारे काफी अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X