'रेड 2', 'सिंघम 3' के अलावा अजय देवगन ने नई फिल्म 'शैतान' की घोषणा करते हुए पोस्टर किया साझा, फैंस हुए खुश

Ajay Devgn

Ajay Devgn: साल 2023 जिस हिसाब से फिल्मों के मामले में शानदार रहा उसी तरह से लग रहा है कि 2024 भी होने वाला है। 2024 में कई सारी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में अजय देवगन ने अपनी एक और नई फिल्म 'शैतान' को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर दिया है। अजय देवगन ने डरावना पोस्टर भी शेयर किया है।

अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म किया ऐलान-

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के लिए साल 2024 शानदार होने वाला है। 'रेड 2' और 'सिंघम 3' के अलावा अजय एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। 19 जनवरी 2024 को अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शैतान' की घोषणा की गई है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है। फिल्म का टाइटल है 'शैतान'। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

फिल्म का फर्स्ट लुक इसके टाइटल से एकदम मैच करता है। इस फिल्म का निर्देशन 'क्वीन', 'सुपर 30' और 'लूटेरा' जैसी फिल्में बना चुके विकास बहल कर रहे हैं। सुपरनेचुरल जॉनर की फिल्म 'शैतान' के पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। 'शैतान' इसी साल थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

2024 में अजय देवगन की कई फिल्में होंगी रिलीज-

अजय देवगन के पास लाइन में कई बड़ी फिल्में हैं, जो 2024 को रिलीज होंगी। 'शैतान' के अलावा वह 'सिंघम 3', 'रेड 2', 'औरों में कहां दम था' और 'शराबी' है। 'सिंघम 3' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'रेड 2' की भी शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, रवि तेजा और नोरा फतेही के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। वहीं, तब्बू के साथ 'औरों में कहां दम था' 26 अप्रैल 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X