..................... ajay devgn shared his son yug devgans gym video and ask india to join the challenge - Hindi Filmibeat

#HumFitTohIndiaFit : अजय देवगन के बेटे युग ने यंग इंडिया को जिम में पसीना बहाकर दिया चैलेंज

यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौर के पास से चले #humfitohindiafit चैलेंज इस समय काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में चल रहा है। हाल ही मे एक से बड़े एक स्टार और स्पोर्ट्स पर्सन ने इस चैलेंज को कुबूल किया और वीडियो बनाकर डाला है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो यंग इंडिया को भी इस चैलेंज के लिए प्रेरित करेगा।

बता दें कि हाल ही मे अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया है और यंग इंडिया को चैंलेंज किया है। बता दें कि इस वीडियो में युग कई तरह के जिम सेट करने के साथ साथ कई स्टंट करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को खुद अजय देवगन ने अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर किया है।

Ajay devgan, अजय देवगन,

अजय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि युग देवगन का चैलेंज यंग इंडिया के लिए है। युग देवगन इस वीडियो में काफी ज्यादा मेहनत करते हुए नजर आ रहे है और लोगों को प्रेरित करने के साथ साथ अपने उम्र के बच्चों को भी प्रेरित कर रहे है।

कुछ समय के पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ऑफिस से एक वीडियो बनाकर शेयर किया था और सभी को चैलेंज दिया था। इसके लिए यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने क्रिकेटर विराट कोहली, ऋतिक रोशन और सायना नेहवाल को चुना था और एक वीडियो बनाकर शेयर करने लिए चैलेंज किया था।

बता दें कि विराट कोहली ने इस चैलेंज तो एक्सेप्ट करते हुए एक वीडियो जिम एक्सरसाइज करते हुए पोस्ट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने इस चैलेंज को पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था।

बता दें कि इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया मे पोस्ट किया था जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है इसके बाद प्रधानमंत्री का संदेश मिला था कि वो जल्द ही इस चैलेंज को पूरा करेंगे और एक वीडियो बनाकर पोस्ट करेंगे।

फिलहाल युग देवगन के इस वीडियो को देखने के बाद कई बच्चे इसको फॉलो करेगें और फिटनेस चैलेंज पूरा करेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X