Bholaa in 3D: अजय देवगन ने शेयर किया अपनी अगली फिल्म 'भोला' का फर्स्ट लुक, टीजर का धमाकेदार ऐलान

Bholaa Motion Poster: अजय देवगन को दृश्यम 2 से साथ एक और हिट फिल्म मिल चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। लिहाजा, दृश्यम 2 की सफलता पर सवार सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'भोला' का पहला मोशल पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही ऐलान किया है कि फिल्म का टीजर कल यानि की 22 नवंबर को लाया जाएगा।
कोई शक नहीं कि फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है।
अजय देवगन ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- KAUN HAI WOH? An unstoppable force is coming! #BholaaTeaserOutTomorrow #BholaaIn3D
इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर अपना उत्साह जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "भोला का बेसब्री से इंतजार है अजय सर, mass maharaja.." वहीं, एक अन्य यूजर ने फायर इमोजी के साथ लिखा- "ब्लॉकबस्टर सुपरस्टार, आप ही बॉलीवुड को बचा सकते हो.."

3डी में रिलीज होगी फिल्म
खास बात है कि अजय देवगन इस फिल्म से ना सिर्फ बतौर एक्टर जुड़े हैं.. बल्कि इसका निर्देशक भी कर रहे हैं। यह अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है।माना जा रहा है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन जॉनर में हलचल मचाने जा रही है। बता दें, ये फिल्म 3डी में रिलीज होगी।

धमाकेदार एक्शन
बताया गया है कि फिल्म के हर एक्शन सीक्वेंस को 10 दिनों में शूट किया जा रहा है। शूटिंग के लिए न केवल शानदार सेट बनाए गए हैं, बल्कि अजय देवगन ने कुछ दम साधने वाले ऐसे सीक्वेंस डिजाइन करने के लिए अवार्ड-विनिंग एक्शन-डाइरेक्टर्स रमजान बुलुत और आरपी यादव के साथ साझेदारी की है, जो हैरान और विस्मित कर देंगे। कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय तकनीशियन भी भोला के शेड्यूल में शामिल किए गए हैं।

अनदेखे स्टंट्स
अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। साथ ही अब तक के अनदेखे स्टंट्स को बड़े पर्दे पर उतारने का अजय का सपना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक
यू मी और हम, शिवाय और रनवे 34 के बाद, अजय देवगन इस हाई-ऑक्टेन एक्शन इमोशनल ड्रामा फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक होगी, जिसमें अजय देवगन और तब्बू साथ दिखेंगे।
यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। तबू के अलावा, फिलहाल फिल्म से जुड़े बाकी स्टारकास्ट का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है।

एक्शन- थ्रिलर
जाहिर है अजय देवगन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 2019 में रिलीज यह तमिल फिल्म एक्शन- थ्रिलर थी। जिसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया है। तमिल स्टार्स कार्ती और नारायण अभिनीत ये फिल्म सुपरहिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











