अजय देवगन ने नए वीडियो में दिखाया अपना अलग अंदाज, फैंस उत्साहित, कहा- कैथी का फर्स्ट लुक

अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। एक ओर जहां उन्होंने मैदान, रनवे 34 और थैंक गॉड की शूट खत्म कर ली है, वहीं हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो काले रंग का कुर्ता- पैजामा पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में अजय का लुक देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर ने 'कैथी' रीमेक की तैयारी शुरु कर दी है।

पिछले दिनों ही ये फिल्म काफी चर्चा में थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अजय अगले हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं धर्मेंद्र शर्मा। बीते साल फरवरी में अजय देवगन ने इस फिल्म की घोषणा की थी। हालांकि कोविड की वजह से फिल्म के शेड्यूल में बदलाव आ सकता है।

ajay-devgn-shared-a-video-dressed-in-a-different-avatar

यह सुपरहिट तमिल एक्शन फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिलहाल फिल्म से जुड़े बाकी स्टारकास्ट का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है।

जाहिर है अजय देवगन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 2019 में रिलीज यह तमिल फिल्म एक्शन- थ्रिलर थी। जिसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया है। फिल्म सुपरहिट रही थी। खास बात है कि इस फिल्म में कोई भी एक्ट्रेस नहीं है।

बहरहाल, कैथी के अलावा भी अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं.. यहां देंखे उनके आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

आरआरआर

आरआरआर

बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बिग बजट फिल्म RRR में रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट दिखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय देवगन का रोल 10 मिनटों का ही है, लेकिन बहुत दमदार है। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से टाल दी गई है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

वहीं, आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन कैमियो लेकिन अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका रोल 20 मिनटों का है।

रनवे 34

रनवे 34

अजय देवगन ने निर्देशन में बन रही फिल्म 'रनवे 34' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म ईद के मौके पर29 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

मैदान

मैदान

सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक हैं अमित शर्मा, जिन्होंने 2018 में बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ दिखेंगी प्रियमणि। फिल्म 3 जून को थियेटर में रिलीज होने वाली है।

थैंक गॉड

थैंक गॉड

'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

रूद्र - द एज ऑफ डार्कनेस

रूद्र - द एज ऑफ डार्कनेस

इन सारी फिल्मों के अलावा,अजय देवगन डिज़्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज़ रूद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरिज में अजय देवगन के साथ ईशा देओल दिखेंगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट तय नहीं है।

गोबर!

गोबर!

अजय देवगन ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से कॉमेडी- ड्रामा फिल्म 'गोबर!' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन सबल शेखावत करेंगे। फिलहाल फिल्म से बतौर एक्टर भी अजय देवगन जुड़ने वाले हैं या नहीं, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

'नांधी' की हिंदी रीमेक

'नांधी' की हिंदी रीमेक

तेलुगु हिट फिल्म 'नांधी' के लिए अजय देवगन और दिल राजू ने बतौर निर्माता हाथ मिलाया है। नांधी एक क्राइम कोर्टरूम ड्रामा है, जो ना सिर्फ समीक्षकों द्वारा सराही गई थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। फिलहाल नांधी के हिंदी रीमेक के लिए निर्देशक और स्टारकास्ट फाइनल नहीं किया गया है।

भारत- चीन तनाव पर फिल्म

भारत- चीन तनाव पर फिल्म

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर अजय देवगन फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया था। फिलहाल फिल्म का नाम और कास्ट फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म को अजय देवगन और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी प्रोड्यूस करेंगे।

सिंघम 3

सिंघम 3

रोहित शेट्टी जल्द ही सिंघम पर काम शुरु करने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन ही होंगे। सूर्यवंशी के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 को लेकर बड़ा हिंट दिया है।

रेड 2

रेड 2

निर्माता कुमार मंगत अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड 2' भी बनाने वाले हैं। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज ठिकानों पर पड़ी डीजीजीआई की छापेमार कार्रवाई पर ये फिल्म की कहानी होगी। उन्होंने यह घोषणा वाराणसी में आयोजित पहले 'काशी फिल्म महोत्सव' में एक पैनल चर्चा के दौरान की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X