..................... Ajay Devgn shaitaan daughter Janki Bodiwala was asked to urinate in real for this vash scene watch Shaitaan Pissing Scene - Hindi Filmibeat

'पैंट में पेशाब करना पड़ेगा उसके बाद ही...' 'अजय देवगन की लाडली' से डायरेक्टर की डिमांड

Janki Bodiwala

Janki Bodiwala Shaitaan Pissing Scene: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस फिल्मे में अभिनेत्री जानकी बोडीवाला ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था। फिल्म में जानकी बोडीवाला अजय देवगन और आर माधवन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ दिखाई दी थीं।

जानकी बोडीवाला ने गुजराती हॉरर फिल्म 'वश' के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जो उस मूवी का हिंदी रीमेक थी। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर कृष्णदेव याग्निक ने एक सीन के लिए उनसे पूछा था कि क्या वह सचमुच में पेशाब कर सकती हैं या नहीं। और फिर वो सीन हुआ या नहीं, एक्ट्रेस ने खुलकर कारण बताया।

जानकी बोदीवाला ने 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में उस सीन के बारे में बात की, जिसमें उनका किरदार आर्या भूत के कब्जे में होता है और एक समय ऐसा आता है, जब वह पेशाब कर लेती हैं। सीन के बारे में जब डायरेक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह असल में पेशाब करेंगी तो एक्ट्रेस ने हामी भरी थी। जानकी ने बताया, 'मैंने गुजराती वर्जन किया था। और मुझे वहां भी यही सीन करना था। जब हम वर्कशॉप कर रहे थे तो डायरेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या तुम पेशाब वाला सीन सच में कर सकती हो? क्योंकि ये बहुत बड़ा इम्पैक्ट डालेगा और मैं इसे लेकर बहुत खुश थी। एक एक्टर होने के नाते, मुझे इसे स्क्रीन पर करने का मौका मिल रहा है। ऐसा कुछ जो पहले किसी ने नहीं किया था।'

बता दें कि फिल्म 'वश' में हितू कनोडिया, नीलम पांचाल और हितेन कुमार थे और 'शैतान' में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन नजर आए थे। ये मूवी एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसे एक शैतानी शख्स ने घर में ही बंधल बना लेता है। और जानकी दोनों ही फिल्मों में बेटी के रोल में दिखाई देती हैं, जिनको शैतान अपने वश में कर लेता है और वह उनके जाल में फंस जाती हैं।

Read more about: ajay devgn bolywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X