अजय ने अजमेर में जियारत की
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत कर अपनी आगामी फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' के लिए ख्वाजा से दुआ मांगी।
फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' की कहानी शरद जोशी की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 26 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और कॉमेडी किंग माने जाने वाले अभिनेता परेश रावल ने अभिनय किया है। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर 25 दिसम्बर को जारी किया गया।
फिल्म का निर्देशन अश्विन धीर ने किया है। फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें एक अनचाहा मेहमान आ जाता है। अनचाहे मेहमान का किरदार परेश रावल ने किया है और युवा दंपति की धीमिका में अजय और कोंकणा हैं। इस फिल्म का निर्माण वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications