आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में सिर्फ इतनी देर के लिए नजर आएंगे अजय देवगन?

लंबे समय से सुपरस्टार अजय देवगन कुछ फिल्मों को लेकर खबरों में हैं और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर है। ये पैन इंडिया फिल्म काफी बड़े बजट पर बन रही है और इसमें अजय देवगन का भी छोटा सा किरदार है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में भी अजय देवगन एक स्पेशल रोल कर रहे हैं। इस वक्त अजय देवगन के किरदारों को लेकर एक खबर सामने आई है।

आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी दोनों में अजय देवगन के किरदार काफी छोटे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन सिर्फ 8 मिनट के लिए आरआरआर में नजर आने वाले हैं जो कि काफी कम समय है। इससे इतना तो तय है कि उनके फैंस इसपर ज्यादा खुश नहीं होगे।

ajay devgn, rrr, gangubai kathiawadi, अजय देवगन, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी

इसके अलावा बात करें गंगूबाई काठियावाड़ी की तो इस फिल्म में अजय देवगन अच्छा खासा स्क्रीन स्पेश साझा करने वाले हैं। रिपोर्ट्स हैं कि गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन का रोल करीब 20 मिनट का होने वाला है।

इससे इतना तय है कि अजय देवगन काफी अहम किरदार इस फिल्म में निभा रहे हैं। आरआरआर से खबर है कि अभिनेता भले ही 8 मिनट के लिए फिल्म में हैं लेकिन वो काफी दमदार नजर आने वाले हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी में वो एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं जो कि गंगूबाई काठियावाड़ी को अपनी बहन मानता है। बता दें कि आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी का रोल निभा रही हैं और आरआरआर में भी वो नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X