बिना मास्क के दिखा फैन तो अजय देवगन ने बोल डाली ये बात? वायरल हुआ वीडियो!
सुपरस्टार अजय देवगन इस समय कई दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी बातें हैं जिसको लेकर वो चर्चा में बने रहते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर वो काफी चर्चा में चल रहे हैं और इसके पीछे कारण है 'मास्क'। जी हां कोरोना काल के दौरान मास्क ना लगाए होने किसी तरह से खतरे से खाली नहीं है। इस समय अजय देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी इवेंट पर पहुंचे थे।
ViralBhayani ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें अजय देवगन को देखकर उनके फैंस उनका चिल्ला रहे हैं कि तभी अभिनेता की नजर एक ऐसे व्यक्ति पर पड़ती है जो कि मास्क के बिना उनको नजर आ जाता है।

ऐसे में अजय देवगन ने कहा कि 'मास्क लगा'। इसके बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस सुपरस्टार की तारीफ कर रहे हैं। अजय देवगन ने इस वीडियो में मास्क लगाया हुआ है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस समय फिल्म 'आरआरआर' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें में राम चरण, एनटीआर जूनियर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार हैं।
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। इसके अलावा सुपरस्टार फिल्म मैदान को लेकर बिजी हैं जिसकी शूटिंग लगातार जारी है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा को कोविड हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications