तानाजी फिल्म किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं- अजय देवगन ने दे डाला बड़ा बयान
सुपरस्टार अजय देवगन इस समय फिल्म तानाजी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा काजोल और सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म पर किसी धर्म के साथ और किसी धर्म के खिलाफ बताया जा रहा है। इसको लेकर हाल ही में अजय देवगन ने एक बयान दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
अजय देवगन ने कहा है कि ये फिल्म किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। बल्कि इसमें तो अपने अधिकारों के लिए दुश्मनों से लड़ते हुए मुसलमानों को भी दिखाया गया है।

अजय देवगन ने क्लियर किया कि इसमें फिल्म किसी तरह के हिंदुत्व की बात नहीं की है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसको लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं थीं।


Click it and Unblock the Notifications