बॉलीवुड में अजय देवगन के 30 साल- बॉडी बनाते हुए कहा, 'अभी तो मैंने शुरु किया है'
सुपरस्टार अजय देवगन की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है। इस वक्त वो काफी चर्चा में चल रहे हैं और इसके पीछे एक खास कारण है। दरअसल अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर पर फैंस लगातार उनको बधाई दे रहे हैं। 30 साल तक इंडस्ट्री में बने रहने के बारे में अजय देवगन क्या सोचते हैं इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
इस वीडियो को खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अजय देवगन का एक सहकर्मी उनकी वैनिटी वैन में आता है जहां अजय देवगन बॉडी बनाते हुए नजर आते हैं।

वो अभिनेता से बात करते हुए कहता है कि आपने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं और इसके लिए आपको मुबारकबाद। अजय देवगन उसको जवाब देते हैं, थैंक यू लेकिन अभी तो मैने शुरुआत की है।

वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है
इसके बाद ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। सभी जानते हैं कि अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जो कि अपने अभिनय से फिल्म में एक जान डाल देते हैं। हाल ही में वो सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ गेस्ट अपीएरेंस में नजर आए थे।

फूल और कांटे
30 साल पहले अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत की थी और काफी पसंद किए गए थे। इसको लेकर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने भी अभी बधाई दी है। वर्कफ्रंट पर अजय देवगन मेडे और थैंक गॉड को लेकर खबरों में हैँ।

गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर
इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में कैमियो भी करते नजर आने वाले हैं। मेडे की अगर बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन काफी बड़ा धमाका करने वाले हैँ।

डायरेक्शन
इसके अलावा इसकी खास बात ये है कि फिल्म को पहले बार खुद अजय देवगन डायरेक्ट कर रहे हैं। देखना होगा कि उनका डायरेक्शन कितना शानदार होता है।

थैंक गॉड
अमिताभ बच्चन को लेकर उन्होने कई बार पोस्ट किए हैं। बात करें थैंक गॉड की तो इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं।

आप देखिए ये वीडियो
फिल्म काफी समय से बन रही है। फैंस को उम्मीद है कि एक अलग अंदाज अजय देवगन का इसमें देखने को मिलने वाला है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications