अजय देवगन ने 'तानाजी' को माना मील का पत्थर- कहा, 'हर भारतीय को ये फिल्म देखनी चाहिए'

फिल्म 'तान्हाजी- द अनसंग वारियर' में अजय देवगन ने वीर योद्धा तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। हाल ही में अजय देवगन ने तानाजी मालुसरे को याद करते हुए कहा कि, 17वीं शताब्दी के इस मराठा योद्धा का जश्न आज भी मनाया जाना चाहिए। तान्हाजी एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर भारतीय को देखनी चाहिए।

अभिनेता ने कहा, "तानाजी द अनसंग वॉरियर मेरी 100वीं फिल्म है, तो यह एक मील का पत्थर है। यह फिल्म महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक विस्मृत नायक की कहानी है जिनकी भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।"

Ajay Devgn

साथ ही उन्होंने कहा, "यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए। मुझे तानाजी की बहादुरी के बारे में पता है और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति उनका समर्पण दिखता है। वह एक ऐसे योद्धा है जिन्हें आज भी याद किया जाना चाहिए।" ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर मुख्य किरदारों में दिखे थे।

तानाजी की बात करें तो यह साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म है। फिल्म की सफलता के बाद, अजय देवगन एक फ्रैंचाइजी के तहत भारत के अनसंग हीरोज पर कई फिल्में बनाना चाहते हैं। जल्द ही इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर काम शुरु किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X