..................... Ajay Devgn and Sanjay Leela Bhansali team up together after 17 years - Hindi Filmibeat

#Dhamaka: इस ब्लॉकबस्टर के 17 साल बाद...दो सुपरस्टार एक साथ

17 साल पहले बॉलीवुड को एक ज़बर्दस्त फिल्म मिली थी - हम दिल दे चुके सनम। और अजय देवगन, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, संजय लीला भंसाली की सुपरटीम ने मिलकर बॉलीवुड को हिला दिया था।

किसी को समझ ही नहीं आ पा रहा था कि अंत में किसके साथ सहानुभूति दिखाए सलमान खान , अजय देवगन या ऐश्वर्या राय। और कहानी में ट्विस्ट तब आया जब अजय देवगन हीरोइन लेकर निकल जाते हैं और सलमान खान देखते रह जाते हैं।

hum dil de chuke sanam

बहरहाल, इस फिल्म की सुपर सक्सेस के बाद बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ब्रेकअप कंट्रोवर्सी हुई। फिर संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या राय का झगड़ा भी हुआ। इस बीच अजय देवगन और संजय लीला भंसाली की ईक्वेशन पर किसी का ध्यान ही नहीं गया।
[#WordWar: अजय देवगन ने सलमान खान और करण जौहर की कह के ले ली!]

ध्यान गया तो तब जब संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया। लेकिन अजय देवगन को प्रोजेक्ट तो बहुत पसंद आया पर उनकी फीस भंसाली को पसंद नहीं आई और एक बार फिर दोनों का किस्सा वहीं खत्म हो गया।
[सलमान ने फिल्म में की थी डिमांड - अजय को करो OUT]

अब 17 साल बाद अजय देवगन और संजय लीला भंसाली एक बार फिर एक साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार भंसाली केवल फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म साउथ का रीमेक होगी।

इसके अलावा फिल्म के लिए डायरेक्टर फिलहाल ढूंढा जा रहा है।वैसे बॉलीवुड में आजकल साउथ रीमेक का सीज़न चल रहा है और कई फिल्मों को लेकर सुपरस्टार्स में खींचतान चल रही है।

डिक्टेटर रीमेक
डिक्टेटर तेलुगु की बहुप्रतीक्षित फिल्म है और इसमें तेलुगु सुपरस्टार बलैया हैं। फिल्म के डायरेक्टर अब इसे साथ साथ हिंदी में बना कर एक साथ रिलीज़ करने का प्लान कर रहे हैं और इस प्लान के लिए उन्होंने अजय देवगन को अप्रोच किया है।

कत्थी रीमेक
एक इंटरव्यू में मुरूगोदास ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात की और बताया कि वो और अक्षय कुमार हॉलीडे के बाद अब एक बार फिर से साथ में कत्थी रीमेक पर काम कर रहे हैं।

श्रीमंथुडु रीमेक
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू स्टारर इस ब्लॉकबस्टर के पीछे पूरा बॉलीवुड पड़ा हुआ है। पहले खबरें थीं कि सलमान खान इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करेंगे। पर अफवाहों की मानें तो ऋतिक फाइनल हो चुके हैं। लेकिन फिलहाल तो फिल्म के बारे में कहीं कोई खबर नहीं है।

क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं। वहीं फिल्म के लिए लगातार कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा गया।

थेरी रीमेक
अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है। वहीं शाहरूख खान भी इस फिल्म पर नज़रें लगाए हैं। हालांकि अभी फिल्म का रीमेक राइट्स किसी के पास नहीं है।

सबसे बेहतरीन फिल्म
एक तमिल सुपरहिट फिल्म है विसारानई। इस फिल्म को देखकर प्रियदर्शन बहुत एक्साइटेड हैं और उनकी मानें तो पिछले 10 साल में इससे बेहतर फिल्म नहीं बनाई गई। फिल्म के लिए वो अक्षय कुमार को अप्रोच करेंगे।

सुध्धु कुव्वम
गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं। हालांकि उनकी बोल बच्चन भी ओरिजिनल गोलमाल की ही रीमेक थी।

नागार्जुन की फिल्म
खबरों की मानें तो करण जौहर ने नागार्जुन की फिल्म तोज़हा की राइट्स खरीद ली है। जल्द ही इसके हिंदी रीमेक की खबर बाहर आ सकती है।

थानी ऑरुवन
जयम राजा अपनी फिल्म थानी ऑरुवन का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए भी सलमान खान और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X