अजय देवगन स्टारर 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज डेट का ऐलान, टीजर में देखें पूरी स्टारकास्ट की झलक

फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज डेट को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। अब जोरशोर से फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। भुज 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर करने वाली है। वहीं, 12 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लोगों के सामने आ जाएगा।

फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही एक टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट की झलक देखी जा सकती है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही और एमी वर्क मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया।

Bhuj The Pride of India

भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। ओटीटी पर इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से भुज एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X