..................... Ajay Devgn- Sanjay Dutt to come together in Golmaal 4 - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: 'गोलमाल 4' में दिखेंगे दो सुपरस्टार.. एक साथ.. अजय देवगन और....

By Neeti

अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म 'शिवाय' को लेकर खासा चर्चा में हैं। लेकिन साल 2017 में उनकी तीन फिल्में लाइन में है। बादशाहो, सन्स ऑफ सरदार और गोलमाल 4.. रिपोर्ट्स की मानें तो गोलमाल 4 अगस्त 2017 में रिलीज हो सकती है।

बहरहाल, फिल्म की कास्ट से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म से परिणीति चोपड़ा का नाम भी जोड़ा जा रहा है। वहीं, फिल्म में एक और सुपरस्टार होने की चर्चा है। जी हां, फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर धमाका मचा सकती है।

अक्षय कुमार तो हुए OUT.. सलमान खान लगाएंगे बॉक्स ऑफिस पर SIXER!

Golmaal 4

इस धमाकेदार जोड़ी को हम पहले भी तीन फिल्मों में साथ देख चुके हैं.. रासक्लस, ऑल द बेस्ट, सन ऑफ सरदार। बता दें, गोलमाल 4 में संजय दत्त को लेने का आइडिया अजय देवगन का है.. बहरहाल, यहां जानते हैं साल 2017 में रिलीज होने वाली फाइनल फिल्में-

काबिल

संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल' भी 2017 की जनवरी में रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन और यमी गौतम की जोड़ी दिखेगी।

रईस

शाहरूख खान की फिल्म रईस अब 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म इस साल ईद पर सुल्तान से क्लैश होने वाली थी।

सन्स ऑफ सरदार

फिल्म सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' पर काम शुरू करेंगे। फिल्म 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।

ट्यूबलाइट

अगले साल सलमान खान और कबीर खान की तीसरी फिल्म दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर तक शुरू होने की संभावना है। फिल्म 2017 की ईद को रिलीज होगी।

राबता

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म 'राबता' 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन दिनेश जैन कर रहे हैं।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

वरूण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को रिलीज होने वाली है।

बादशाहो

मिलन लुथरिया की फिल्म बादशाहो 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 10 मार्च तक पोस्टपोंड कर दी गई है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में दिखेंगे।

ओके जानू

धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म का निर्देशन शाद अली करेंगें। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

टाईगर जिंदा है

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दिसंबर 2017 में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X