बाहुबली से हुई तानाजी की तुलना, अजय देवगन का करारा जवाब कहा, बढ़िया फिल्में आ रही हैं
अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ट्रेलर के रिलीज होते ही इसकी तुलना सीधे तौर पर प्रभास की बाहुबली से की जा रही है।
तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बेस्ड ये फिल्म अजय के करियर की 100 वीं फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मुगल कोंढाणा पर फतह करना चाहते हैं। मराठा कोंढाणा पर फिस से भगवा रंग लहराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज सूबेदार तानाजी मालूसरे को देते हैं। कोंढाणा को जीतने की मराठा-मुगलों की इस जंग में कैसे तानाजी सर्जिकल स्ट्राइक कर मुगल साम्राज्य को हिला डालते हैं। इसके ट्रेलर को देखने के बाद अजय देवगन के तानाजी के वीएफएक्स और एक्शन की तुलना बाहुबली से की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications