2019 में अजय देवगन की एक कॉमेडी फिल्म FINAL- जबरदस्त स्टारकास्ट!
कुछ ही दिनों पहले यह रिपोर्ट आई थी कि अनीज बज्मी ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन को फाइनल कर लिया है। जिसका नाम है साढ़े साती। फिल्म इस साल नवंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि 2019 अंत तक रिलीज होने की संभावना है। जबकि फिल्म के अन्य कास्ट का नाम रिवील नहीं किया गया है। बहरहाल, अनीस बज्मी की यह फिल्म एक मल्टीस्टारर होने वाली है। जिसमें 4 हीरो और 3 हिरोइन होंगे।
अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन भी पीछे- 200 प्रतिशत मुनाफा
फिलहाल फिल्म के लिए अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर और वरूण शर्मा को भी अप्रोच किया गया है, जबकि बाकी कास्ट पर काम किया जा रहा है। एक्ट्रेस में सोनाक्षी सिन्हा और इलियाना डिक्रूज का नाम सामने आ रहा है, जो कि अजय देवगन के अपोजिट कास्ट की जाएंगी। लेकिन फिलहाल फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

याद दिला दें, सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहां अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार और एक्शन जैक्सन जैसी फिल्में दी हैं। वहीं, इलियाना के साथ भी उनकी जोड़ी काफी हिट है। इस जोड़ी ने बादशाहो और रेड फिल्म में साथ काम किया है। वहीं, इलियाना ने अनीस बज्मी की मुबारकां में भी काम किया है। लिहाजा, कहीं ना कहीं उनका पलड़ा मजबूत है।
फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट कोई एक्ट्रेस नहीं है। फिल्म की बात करें तो साढ़े साती एक ऐसे आदमी की कहानी होगी.. जिसका 7 साल से बैड लक चला रहा है। ऐसे में उसके साथ कैसी कैसी घटनाएं होती हैं.. और वह कैसे निपटता है.. यही होगी साढ़े साती..
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











