मुश्किल में फंसी अजय देवगन की फिल्म तानाजी- गलत धर्म दिखाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज याचिका
सुपरस्टार अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म तानाजी को लेकर एक विवाद फिर से सामने आया है और इस बार दिल्ली के हाईकोर्ट पर इसके खिलाफ याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस फिल्म को रिलीज ना होने दिया जाए क्योंकि इस फिल्म में तानाजी के परिवार और उनकी जाति को गलत बताया गया है। उनका कहना है कि तानाजी मराठी नहीं थे। इसके पहले भी इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ चुके है लेकिन इस बार काफी बड़ा दावा किया गया है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को लेकर किसी तरह का विरोध चल रहा है। हाल में रिलीज फिल्म पानीपत को भी विरोध का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications