#Shivaay: एक नहीं.. 5 विलेन.. दमदार.. जिनका मुकाबला करेंगे अजय देवगन!
अजय देवगन की फिल्म शिवाय में एक नहीं, बल्कि 5 विलेन नजर आएंगे। जिनका सामना अजय देवगन करेंगे। बहरहाल, यह 5 विलेन कौन हैं, इसे अभी अजय देवगन ने सरप्राइज बना कर रखा है।
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिर भी एक्टर ने अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें अभी भी बतौर सरप्राइज छिपा रखी है। इनमें से सबसे खास है फिल्म के विलेन.. हाल ही में यह बात सामने आई है कि 'शिवाय' में एक नहीं, बल्कि 5 दमदार विलेन होंगे।
अजय देवगन को पांचवें विलेन तक पहुंचने के लिए 4 विलेन से लड़ना होगा। ये सभी खतरनाक और पॉवरफुल विलेन होंगे। बहरहाल, ये विलेन कौन होंगे, इस पर अभी तक अजय देवगन ने अभी तक पर्दा कर रखा है।
''काजोल- अजय देवगन से जुड़ी यह 'शिवाय' अफवाह.. बिल्कुल गलत है....''

सूत्रों की मानें तो, यह फिल्म का सबसे धमाकेदार सरप्राइज होगा। खासकर पांचवें विलेन को देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। अब फिल्म में विलेन कौन होगा.. यह तो आपको थियेटर जाकर ही पता चलेगा।
हाल ही में काजोल ने कहा- शिवाय ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉस दिया गया था.. उससे हम सब बेहद उत्साहित हैं। thankfully, हमारे सामने शिवाय के रूप में एक अच्छी दमदार फिल्म तैयार है।
अजय देवगन की यह फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अजय फिल्म को 200 करोड़ कल्ब में शामिल करना चाहेंगे।
शिवाय को लेकर अजय देवगन फैंस का जो उत्साह, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महीनों पहले ही फिल्म का माहौल बना हुआ है।
कोई शक नहीं कि शिवाय को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। अब तक के रिएक्शन को देखते हुए फिल्म से 15-20 करोड़ तक की ओपनिंग की उम्मीद है। निगेटिव बात सिर्फ यह है कि फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश हो रही है।
ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के बजट के लिए अजय देवगन के पास बिल्कुल अलग प्लान है। यानि करण जौहर को टक्कर देने के लिए अजय पूरी तरह से तैयार हैं।
फिल्म धीरे धीरे फैंस को और उत्साहित कर रही है। हर डॉयलोग, हर तस्वीर, हर गाने के साथ लोग शिवाय के लिए और क्रेजी हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications






