POSTER: अजय देवगन की 'शिवाय'.. होगी साल की सबसे धमाकेदार फिल्म!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह पोस्टर बेहद शानदार है और आपको फिल्म के लिए बैसब्र बना देगा। शिवाय दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.. यानि की फिलहाल अभी लंबा वक्त है।
अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया में कर रहे हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
[25 साल, पांच 100 करोड़ी फिल्में.. इस 'सुपरस्टार' का हिसाब- किताब!]
पोस्टर की बात करें तो यहां आप अजय देवगन और बर्फ की चट्टान देख सकते हैं। जहां अजय देवगन चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन तो धमाकेदार होगा।
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है। फैंस को इस फिल्म को बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें.. शूट की तस्वीरों के साथ-


Click it and Unblock the Notifications

