एक 100 करोड़ फिल्म कर ली.. अब जुलाई में करेंगे अजय देवगन का धमाका!
रेड के बाद सभी को अजय देवगन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लव रंजन के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन आकीव अली कर रहे हैं। फिल्म दशहरा में रिलीज होगी, यह तो फाइनल है.. लेकिन फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल जुलाई अंत तक अनाउंस किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के लिए 3- 4 टाइटल फाइनल किये गए हैं.. जिनमें से एक है- दे दे प्यार दे..
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के टाइटल को सोनू के टीटू की स्वीटी स्टाइल में रिलीज किया जाएगा। यानि की एक वीडियो में फिल्म के तीनों स्टार अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत दिखेंगे.. और मजेदार अंदाज में टाइटल सामने रखेंगे।

यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 2018 दशहरा के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं टी- सीरीज। भूषण कुमार ने खुशी जताते हुए कहा है कि.. हम अजय देवगन की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है फिल्म भारतीय ऑडियंस का मनोरंजन करेगी।
फिल्म में अजय देवगन को अपनी उम्र से छोटी लड़की से प्यार हो जाता है। तबू फिल्म में अजय देवगन की पत्नी बनी हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फिल्म में आलोक नाथ भी अहम किरदार में दिखेंगे।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











