Ajay Devgn की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, यहां जानें क्यों एक बार फिर पोस्टपोन हुई फिल्म!

Ajay Devgn's Maidaan Release date: अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। पहले कोविड की वजह से फिल्म पोस्टपोन होती गई, वहीं अब एक बार फिर फिल्म के आगे बढ़ने की खबर आ रही है। मैदान 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अमित शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब 12 मई 2023 को रिलीज होगी।
बता दें, निर्माता बोनी कपूर से लेकर निर्देशक अमित शर्मा तक.. सभी मैदान को अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्म मानते हैं। अजय देवगन को भी अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, लिहाजा वो इसे उचित तारीख पर रिलीज करना चाहते हैं।
पिंकविला के एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन ने कहा, "मैदान मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। हम (निर्माता, निर्देशक और सभी अभिनेता) सोचते हैं कि इसे एक बड़ी और उचित रिलीज की जरूरत है। फिल्म का वीएफएक्स अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो द्वारा संभाला जा रहा है और हम चाहते हैं कि सब कुछ ठीक तरीके से आगे बढ़े। फिल्म के हित को ध्यान में रखते हुए, हमने अब फिल्म को 12 मई 2023 को रिलीज करने का फैसला किया है।"

फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार
इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं।सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने 1952 से 1962 तक राज किया। सैयद पेशे से टीचर थे। उनमें लोगों को प्रोत्साहित करने की खूबी थी। इसी का फायदा उन्हें मिला और 1943 में उन्हें हैदराबाद सिटी पुलिस की फुटबॅाल टीम के साथ बतौर कोच रखा गया। उनके आने के बाद हैदराबाद टीम ने कई बार कप जीता। कई बार फाइनल में भी पहुंची।

तीन भाषाओं में रिलीज
फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं 'बधाई हो' फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर।

स्टारकास्ट
मैदान पर बात करते हुए फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने कहा था कि यह अजय देवगन के करियर की लैंडमार्क फिल्म साबित होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रियमणि, गजराव राव और रूद्रनील घोष भी अहम किरदारों में होंगे।

फिल्म की कहानी
इस फिल्म पर बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि 'मैदान' 1950 से 1965 तक अनकही कहानियों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा, "मैदान के बारे में अच्छी बात यह है कि आज की पीढ़ी को यह नहीं पता है कि भारतीय फुटबॉल ने उन वर्षों में क्या हासिल किया है। स्क्रीनप्ले में कई सरप्राइज हैं। और हमारी फिल्म सिर्फ फुटबॉल से भरी नहीं होगी.. इसमें खिलाड़ियों और परिवारों को शामिल करने वाली बहुत सारी भावनाएं हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











