अजय देवगन की मां ICU में भर्ती..बादशाहो की शूटिंग छोड़ लौटे मुंबई
अजय देवगन की मां की तबियत गंभीर है। इसके चलते उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
अजय देवगन की मां की तबियत गंभीर है। इसके चलते उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं अजय देवगन भी फिल्म बादशाहो की शूटिंग बीच से छोड़कर मां के पास मुंबई पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि अभी पिछले ही दिनों उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अजय देवगन फिर से शूटिंग के लिए रवाना भी हुए थे, लेकिन अब अचानक से उनकी मां वीना देवगन की तबियत का फिर से बिगड़ जाना काफी चिंता की बात है। उन्हें संता क्रूज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की तकलीफ है साथ ही फेफड़ो में पानी भरने की बात भी सामने आई है, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
''शाहरूख खान ने मुझे बिगाड़ दिया है.. हमेशा के लिए....''
जैसे ही अजय को अपनी मां की तबियत के बारे में पता चला तभी उन्होंने प्रोड्यूसर से बात की और फौरन मुंबई के लिए रवाना हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि अजय पिछले दो दिनों से अपनी मां के साथ अस्पताल में ही हैं और वो तभी शूटिंग पर लौटेंगे जब उनकी मां पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications