BOOKED: अजय देवगन की मैदान की रिलीज़ डेट अनाउंस
अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक कर रहे हैं जिसे मैदान नाम से अनाउंस किया जा चुका है। अब फिल्म के पोस्टर के बाद फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
मैदान, 27 नवंबर 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखाई देंगे जिन्होंने सन् 1959 से 1969 तक फुटबॉल जगत में राज किया था।

माना जा रहा है कि ये फिल्म बायोपिक कम और अब्दुल रहीम पर आधारित ज़्यादा होगी। क्योंकि ये एक कोच और उसकी टीम के रिश्तों और उनकी आपसी समझ, सूझ बूझ और गुरू शिष्य के रिश्ते पर ज़्यादा फोकस करेगी।
सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं। अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। चूंकि सैयद अब्दुल रहीम, हैदराबादी थे, इसलिए फिल्म के लिए अजय देवगन अपनी ज़ुबान को काबू में लाएंगे और वो हैदराबादी उर्दू भी सीख चुके हैं। देखिए उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications