अजय देवगन की मैदान का नया पोस्टर - मिलिए उनकी शानदार टीम से
अजय देवगन स्टारर मैदान का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है और इस पोस्टर में अजय देवगन की पूरी टीम अपने अपने फुटबॉल पैंतरों के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखाई देंगे।
फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तेवर फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर।

अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद साथ आ रहे हैं। गौरतलब है कि सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच थे जिन्होंने 1951 से 1962 तक राज किया।
हाल ही में तानाजी अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अब देखना है कि मैदान के साथ वो अपने बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में क्या बदलाव लेकर आते हैं। जानिए उनकी आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











