मैदान रिलीज़ डेट - अजय देवगन के लिए 11 दिसंबर 2020 LOCKED, दिसंबर बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज
अजय देवगन की फिल्म मैदान की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है। अब ये फिल्म 11 दिसंबर 2020 को रिलीज़ होगी। फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर एक बायोपिक है जहां अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तेवर फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर।

अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद साथ आ रहे हैं। गौरतलब है कि सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच थे जिन्होंने 1951 से 1962 तक राज किया।
फिल्म एक कोच और उसकी टीम के रिश्तों और आपसी समझ और सूझ बूझ की कहानी होगी और गुरू शिष्य रिलेशनशिप पर फोकस करेगी। अजय देवगन की तानाजी वैसे भी उनकी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
ऐसे में देखना है कि मैदान के साथ वो दिसंबर बॉक्स ऑफिस में क्या धमाका करते हैं। यहां देखिए उनकी टॉप फिल्मों की कमाई -


Click it and Unblock the Notifications












