अजय देवगन की कैथी रीमेक की ज़बरदस्त तैयारी, भाई धर्मेंद्र की हुई एंट्री
भले ही लॉकडाउन में फिल्मों की शूटिंग बंद है लेकिन बॉलीवुड का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस समय सभी एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर, फिल्मों के तकनीकी पक्ष पर तेज़ी से काम कर रहे हैं।
अब खबर है कि अजय देवगन की कैथी रीमेक ने भी रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन के भाई धर्मेंद्र शर्मा।

धर्मेंद्र पेशे से एक फिल्म एडिटर हैं और उन्होंने अजय देवगन की फिल्में तानाजी और टोटल धमाल एडिट की हैं। अब धर्मेंद्र, कैथी रीमेक के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कैथी 2019 की ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है जिसके मेन लीड थे कार्थी और डायरेक्टर थे लोकेश कंगराज। लेकिन लोकेश फिलहाल किसी और प्रोजेक्ट में बिज़ी हैं और इसलिए अब फिल्म के हिंदी रीमेक की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र।


Click it and Unblock the Notifications











