DATE FIX: अक्षय के बाद 26 जनवरी होगी अजय देवगन के लिए शुभ?
[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन और उनकी फिल्में इधर काफी हिचकोले खा रही हैं। कभी कुछ हो रहा है कभी कुछ। उनकी होम प्रोडक्शन शिवाय के टलने के बाद उन्होंने दो फिल्मों पर काम करना बेहतर समझा - दृश्यम और बादशाहो। इस बीच ये भी अफवाहे उड़ीं कि शिवाय डिब्बाबंद हो चुकी है।
लेकिन अब अजय देवगन ने शिवाय पर धीरे धीरे ही सही पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म किस बारे में है ये अभी किसी को नहीं पता। हालांकि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि अजय देवगन फिल्म्स की शिवाय 26 जनवरी 2017 को रिलीज़ होगी।
जानिए - शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'
फिल्म को आखिरकार एक और प्रोड्यूसर मिल गया है जो है इरोस इंटरनेशनल। फिल्म में दिलीप कुमार और सायरा बानू की पोती सायशा को लाया गया है और माना जा रहा है कि फिल्म एक बेहद अलग विषय पर बनाई जा रही है।
PIC OF THE DAY: पहली बार अजय की फैमिली से ऐसे मिली थीं काजोल?
26 जनवरी 2016 को अक्षय कुमार की फिल्म बेबी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था और दर्शकों को काफी समय बाद कोई अच्छी फिल्म देखने को मिली थी। अब देखते हैं कि 26 जनवरी क्या अजय देवगन के लिए भी इतनी लकी हो पाती है?
DO YOU KNOW: अजय देवगन और शाहरूख में इतना CONNECTION कभी सोचा था?


Click it and Unblock the Notifications

