FIRST LOOK: तानाजी बायोपिक से अजय देवगन का पहला लुक, 2019 के पहले दिन, पहला तोहफा

Recommended Video

Ajay Devgn’s first look from Taanaji- The Unsung Warrior get revealed | FilmiBeat

अजय देवगन ने साल के पहले दिन, अपने फैन्स को एक शानदार तोहफा दिया है। उनकी अगली फिल्म तानाजी बायोपिक का पहला लुक, महादेव का नाम लेकर, साल के पहले दिन रिलीज़ कर दिया गया है। तानाजी बायोपिक में अजय देवगन मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म वीर शिवाजी के सिपाही, तानाजी की कहानी पर बनी है।

तानाजी की बहादुरी के किस्से मराठी लोक कथाओं में बहुत प्रचलित हैं लेकिन लोग उनकी कहानी अच्छे से नहीं जानते हैं। फिल्म की शूटिंग, अजय देवगन ने 25 सितंबर को ही शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि फिल्म 2019 में ही रिलीज़ होगी।

ajay-devgn-s-fiirst-look-as-taanaji-i-taanaji-the-unsung-warrior-biopic-released

वहीं सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान वीर शिवाजी का कैमियो करते नज़र आ सकते हैं। अजय देवगन बार बार सलमान खान को इस छोटे से कैमियो के लिए मना रहे हैं, हालांकि अभी तक सलमान खान ने इस किरदार के लिए हामी नहीं भरी है।

तानाजी, शिवाजी के सैनिकों के जनरल थे। कहानियों की मानें तो शिवाजी ने एक बार उन्हें मुग़लों से लड़ने के लिए बुलाया। उस वक्त तानाजी के बेटे की शादी थी, जिसे छोड़कर वो मराठाओं के राज्य बचाने मुग़लों से लड़ने के लिए निकल पड़े। ये लड़ाई कोंधाना फोर्ट के लिए थी जिसे मुग़लों ने हड़प लिया था। तानाजी और उनके 300 सैनिकों ने जमकर जंग लड़ी लेकिन तानाजी शहीद हो गए।

उनकी याद में शिवाजी ने इस किले का नाम बदल कर सिंहगढ़ किला रख दिया। और मराठा कहानियों में तानाजी अमर हो गए। जानिए आने वाली कुछ शानदार पीरियड फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X