Drishyam 2 से अजय देवगन के परिवार का First Look रिलीज, कल सामने आएगा Teaser!

सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम तो आप सभी को याद ही होगी। लेकिन काफी समय से फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा थी, जिसको लेकर आज एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अजय देवगन ने इस फिल्म से फर्स्ट लुक साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट और टीजर डेट का ऐलान किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा है कि, ''2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था, याद है ना? विजय सालगांवकर अपने परिवार के साथ वापस लौट आया है।

रिकॉल टीजर कल रिलीज होगा।'' इसके साथ साथ उन्होने फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया है। ये फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देखते हैं कि फिल्म किस तरह का धमाका करती है।

drishyam 2, ajay devgn, दृश्यम 2, अजय देवगन

अगर इस पोस्टर की बात की जाए तो इसमें चार लोग नजर आ रहे हैं जो कि अजय देवगन का परिवार है। अजय देवगन ने अपने हाथ में फावड़ा लिया है, श्रिया सरन बैग टांगे हुए दिख रहीं हैं,

बड़ी बेटी ने हाथ में डंडा लिया हुआ है जबकि छोटी बेटी ने सीडी कैसेट पकड़ी हुई है। इससे इतना तो तय है कि फिर से फिल्म में सस्पेंस नजर आने वाला है और फिल्म सबको पसंद आने वाली है।

अजय देवगन ने इसके लिए काफी तैयारी की है और शूटिंग लगातार कर रहे हैं। इसके अलावा वो कई और प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इस साल के साथ साथ अगले साल वो कई बड़े धमाके करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X