RECORD: ये है अजय देवगन स्टारर दृश्यम की सबसे खास बात!

[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन स्टारर दृश्यम का काम काफी तेज़ी से चल रहा है लेकिन अब फिल्म में एक बेहद दिलचस्प बात जुड़ गई है जो अपनी ही तरह का रिकॉर्ड है। दृश्यम की कास्ट और क्रू में नेशनल अवार्ड विनर्स की भरमार। एक नहीं दो नहीं पूरे 10 नेशनल अवार्ड विनर्स की लिस्ट है।

फिल्म की कास्ट और क्रू मिलाकर 10 लोग ऐसे हैं जो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। जानिए फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू -
अजय देवगन
अजय देवगन को ज़ख्म और द लेजेंड ऑफ भगत सिंह, दोनों ही फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिल चुका है।

तबू
तबू एक मंझी हुई अदाकारा हैं और उन्हें चांदनी बार और माचिस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिल चुका है।

डायरेक्टर
फिल्म के डायरेक्टर हैं निशिकांत कामत जिन्हें अपनी मराठी फिल्म डोंबीवली फास्ट के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है।

लिरिक्स
फिल्म के गाने लिखे हैं गुलज़ार साहब ने जिन्हें माचिस और कोशिश के लिए पहले ही दो बार नेशनल अवार्ड मिल चुका हैं।

म्यूज़िक
फिल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर हैं विशाल भारद्वाज जिन्हें हैदर, इश्किया, ओमकारा, द ब्लू अंब्रेला और गॉडमदर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

वायाकॉम 18
फिल्म के प्रोड्यूसर हैं वायाकॉम 18 जिन्हें भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम, क्वीन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

कुमार मंगत और अभिषेक पाठक
कुमार मंगत और अभिषेक पाठक दोनों ही इस फिल्म से जुड़े हैं और दोनों इससे पहले बूंद में अपना कारनामा दिखा चुके हैं।

आरिफ शेख
आरिफ शेख को सुष्मिता सेन स्टारर समय के लिए बेस्ट एडिटर के नेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X