अजय देवगन की दिवाली रिलीज 'थैंक गॉड' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, फैंस उत्साहित, कल सामने आएगा ट्रेलर
अजय देवगन की दिवाली रिलीज फिल्म 'थैंक गॉड' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट किया गया है। जहां अजय चित्रगुप्त बने नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी लुक को शेयर करते हुए यह भी खुलासा किया कि ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होगा। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत दिखेंगे। फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अजय देवगन ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा- "इस दिवाली, आपके परिवार और आपके साथ एक खेल खेलने आ रहे हैं चित्रगुप्त। थैंक गॉड ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म 25 अक्टूबर को देखें।"

अजय देवगन का फर्स्ट लुक देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब सबको फिल्म कल यानि की 9 सितंबर का इंतजार है जब फिल्म का ट्रेलर सामने आएगा। बता दें, इंद्र कुमार के साथ इससे पहले अजय देवगन इश्क और टोटल धमाल जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। वहीं वो दिल, बेटा, राजा जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश
'थैंक गॉड' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इसी डेट को पहले से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' के लिए लॉक रखा है। लिहाजा, लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच भिड़ंत दिखने वाली है।

हल्की फुल्की कॉमेडी
'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस अजय देवगन को इस फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

रकुल प्रीत के साथ जोड़ी
ये तीसरी बार होगा जब रकुल और अजय साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जबकि अजय और सिद्धार्थ पहली बार साथ दिखेंगे।

अजय देवगन का किरदार
फिल्म से अजय देवगन का लुक बाहर आ चुका है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। अजय देवगन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्लॉकबस्टर लुक.. पूरे स्वैग के साथ आ रहे हैं अजय देवगन। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ये दिवाली अजय देवगन वाली..


Click it and Unblock the Notifications