अजय देवगन बेटी नीसा के साथ गए मंदिर, जमकर पड़ी गालियां
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन आए दिन ट्रोल का शिकार होती रहती हैं। भले ही एक्टर ने कई बार सोशल मीडिया पर साफ किया है कि उनके बच्चों को बख़्श दें। लेकिन ट्रोल कहां मानने को तैयार हैं। तो इस बार नीसा को गालियां पड़ी हैं मंदिर जाने के लिए।
दरअसल, अजय देवगन बेटी नीसा के साथ पहुंचे मंदिर। मंदिर में नीसा क्रॉप टॉप और जीन्स में पहुंची थीं। बस फिर क्या था, लोगों ने उन पर आग बरसाना शुरू कर दिया।

कुछ ने नीसा से पूछा कि मंदिर जा रही थी कि पार्टी और कुछ ने अजय देवगन को ज्ञान दिया कि कम से कम अपने बच्चों को कपड़े पहनना तो बता दें।


Click it and Unblock the Notifications