Nysa Devgan: अजय देवगन की बेटी न्यासा फिर दिखी मिस्ट्री बॉय के साथ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन लाइमलाइट में ना हो ऐसा कैसा हो सकता है, अपनी हरकतों के चलते न्यासा हमेशा ही सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें मिस्ट्री बॉय के साथ वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ दूसरे दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि, काजोल की बेटी न्यासा देवगन उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो फिल्मों में डेब्यू किए बिना ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। न्यासा देवगन की खूबसूरत तस्वीरें या वीडियोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
इसी क्रम में न्यासा की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे अपने दोस्तों संग वेकेशन एन्जॉय करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में हमेशा की तरह न्यासा का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। फोटोज में न्यासा अपने कुछ दोस्तों के साथ देखी जा सकती हैं।
इन तस्वीरों को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि न्यासा अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। फोटोज में ओरी को भी देखा जा सकता है, ओरी को तो हर जगह देखा जा सकता है और वह मिस्ट्री बॉय के नाम से फेमस हैं।
बता दें, न्यासा अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। वूम्पला के अकाउंट से एक के बाद एक तीन तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पहली फोटो में सभी के हाथों में लालटेन नजर आ राहा है, जबकि दूसरी फोटो में सभी नीचे बैठे हुए पोज दे रहे हैं।
गौरतलब है कि, न्यासा देवगन हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, उनकी हरकतों की वजह कई बार उनको ट्रोल करते रहते हैं। न्यासा की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती हैं, वीडियो भी कई सारे सामने आते रहते हैं। फिलहाल न्यासा ने बॉलीवुड में अभी तक डेब्यू नहीं किया है लेकिन किसी भी स्टार से कम नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications