अजय देवगन की फिल्म भुज, सीधा हो रही है आपके घर में रिलीज़
बॉलीवुड का लॉकडाउन फिलहाल खत्म हो चुका है और माना जा रहा है कि नए नियमों के हिसाब से जल्दी ही फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन दिक्कत ये है कि शूटिंग भले ही शुरू हो जाए लेकिन थियेटर के खुलने के आसार फिलहाल दूर दूर तक नहीं हैं।
Recommended Video
Ajay Devgan की Upcoming फिल्म Bhuj The Pride of India होगी Digital platform पर Release | FilmiBeat
ऐसे में अब अजय देवगन भी अपने फैन्स को एक शानदार सरप्राइज़ दे सकते हैं। खबर है कि अजय देवगन की फिल्म भुज भी अब ऑनलाइन रिलीज़ की ओर अपना कदम बढ़ा चुकी है।

माना जा रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी दर्शक थियेटर का रूख करेंगे ऐसी उम्मीद प्रोड्यूसर्स को कम ही है। ऐसे में फिल्मों को अब OTT प्लेटफॉर्म की आकर्षक डील्स दी जा रही हैं।
ऐेसे में डायरेक्टर अभिषेक दूधैया भी जल्दी ही अपनी फिल्म का काम पूरा कर इसे प्रोड्यूसर को सौंप देंगे जो अभी से ही फिल्म के लिए कुछ आकर्षक डील लाने में जुट गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











