..................... अजय देवगन की भुज, जॉन अब्राहम की मुंबई सागा की शूटिंग सबसे पहले शुरू | Ajay devgn’s Bhuj, John Abraham’s mumbai saga to resume shooting first - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में सबसे पहले शुरू होगी अजय देवगन, जॉन अब्राहम सहित इन तीन फिल्मों की शूटिंग

महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड का लॉकडाउन खत्म करते हुए 16 पन्नों के नियमों वाली एक गाइडलाइन्स जारी कर दी है जिसके अनुसार शूटिंग शुरू की जा सकती है। अब खबरों की मानें तो कई फिल्में इस गाइडलाइन के हिसाब से शूट शुरू करने को तैयार हैं।

इनमें सबसे पहले जिन फिल्मों का नाम सामने आ रहा है वो हैं अजय देवगन की भुज, अमिताभ बच्चन की झुंड और जॉन अब्राहम की मुंबई सागा।

ajay-devgn-s-bhuj-john-abraham-s-mumbai-saga-to-resume-shooting-first

जहां अजय देवगन की भुज, लॉकडाउन से पहले, 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी वहीं अमिताभ बच्चन की झुंड 8 मई को रिलीज़ होनी थी। बात करें जॉन अब्राहम की मुंबई सागा की, तो ये फिल्म 19 जून को रिलीज़ होनी थी।

हालांकि ये सारी तारीखें लॉकडाउन के पहले की हैं। अब लॉकडाउन के बाद शूटिंग के नियम और तरीके दोनों बदल जाएंगे। ऐसे में ये फिल्में शूटिंग कब खत्म कर पाती हैं और कब रिलीज़ हो पाती हैं, इसका इंतज़ार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X