PERFECT: बादशाहो अजय देवगन की महारानी गायत्री देवी हैं ऐश्वर्या राय!
अजय देवगन की बादशाहो धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है और फिल्म जनवरी 2017 में ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की गोल्डन पेयरिंग के साथ रिलीज़ होगी।
फिल्म 1970 में लगी इमरजेंसी की कहानी है और इसमें ऐश्वर्या राय महारानी गायत्री देवी का किरदार निभा रही हैं। महारानी गायत्री देवी जयपुरी की तीसरी महारानी थीं और 70 की इमरजेंसी के पहले तीन बार कांग्रेस के कैंडिडेट को हरा चुकी थीं। उन्होंने इंदिरा गांधी का जमकर विरोध किया था।
[ऐश ने की सलमान की धोबीपछाड़!]
इसके बाद इंदिरा गांधी ने आर्मी को निर्देश दिए थे कि जयपुर के महल की खुदाई कर वहां से गैर कानूनी हीरे जवाहरात बरामद किए जाएं। हालांकि ऐसा कुछ किसी को नहीं मिला। ये अभियान इंदिरा गांधी के कहने पर तीन महीने तक चला था लेकिन सरकार के हाथ कुछ नहीं लगा।
ये घटना राजस्थान के आमेर के पास जयगढ़ किले की। तीन दिन तक हाईवे बंद था और माना जा रहा था कि आर्मी के ट्रक में काफी सोना लदा था। इसी के बाद कहानी में अजय देवगन का किरदार मुख्य रूप से सामने आएगा।
जानिए क्यों बादशाहो में अजय देवगन का साथ लगाएगा ऐश की नैय्या पार -


Click it and Unblock the Notifications














