#Kickstart: अजय देवगन की बादशाहो के सेट से पहली तस्वीर
अजय देवगन की बादशाहो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के सेट से क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की गई। गौरतलब है कि फिल्म की कास्ट को लेकर काफी दिक्कत आई।
फिल्म की फीमेल लीड के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया गया जिन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद ऐश्वर्या राय फिल्म के लिए लगभग हां करने वाली थी लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने फिल्म से हाथ खड़े कर दिए।

अब जाकर फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल है और फिल्म का पहला शेड्यूल अजय देवगन के बिना शुरू हो चुका है। अजय देवगन ने साफ किया कि शिवाय की रिलीज़ तक वो कहीं और अपना ध्यान नहीं बांट सकते।
[इमरान हाशमी का नाम सुनते ही ऐश्वर्या ने फिल्म को कहा NO...पर क्यों?]
मिलन लूथरिया की बादशाहो अपनी ड्रीम टीम के साथ तैयार है। फिल्म की कास्ट और क्रू फाइनल हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन का साथ देंगे इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डीक्रूज़, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा। फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज़ के लिए तैयार रहेगी।
फिल्म 1970 में लगी इमरजेंसी की कहानी है और महारानी गायत्री देवी का किरदार इसका अहम हिस्सा माना जा रहा है। महारानी गायत्री देवी जयपुरी की तीसरी महारानी थीं और 70 की इमरजेंसी के पहले तीन बार कांग्रेस के कैंडिडेट को हरा चुकी थीं। उन्होंने इंदिरा गांधी का जमकर विरोध किया था।
इसके बाद इंदिरा गांधी ने आर्मी को निर्देश दिए थे कि जयपुर के महल की खुदाई कर वहां से गैर कानूनी हीरे जवाहरात बरामद किए जाएं। हालांकि ऐसा कुछ किसी को नहीं मिला।
[REJECTED: अजय से लेकर सलमान शाहरूख को मिला है करीना का NO]
ये अभियान इंदिरा गांधी के कहने पर तीन महीने तक चला था लेकिन सरकार के हाथ कुछ नहीं लगा। ये घटना राजस्थान के आमेर के पास जयगढ़ किले की।
तीन दिन तक हाईवे बंद था और माना जा रहा था कि आर्मी के ट्रक में काफी सोना लदा था। इसी के बाद कहानी में अजय देवगन का किरदार मुख्य रूप से सामने आएगा। फिल्म की स्टोरी जैसे ही मिलन के दिमाग में आई वो अजय से मिलने पहुंच गए। अजय ने पूछा क्या हो गया तो मिलन ने आइडिया बताना शुरू किया और आधे घंटे में ही फिल्म ओके डन हो गई।
फिल्म को मिलन लूथरिया डायरेक्ट करेंगे जो अजय को कच्चे धागे और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म की शुरूआत भी कच्चे धागे के दिन यानि 15 जनवरी को एक गाने की रिकॉर्डिंग के साथ हो चुकी है।
इसके पहले मिलन लूथरिया करीना कपूर को चोरी चोरी और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा के लिए मना चुके हैं। लेकिन स्क्रिप्ट बदलने के बाद भी बेबो को फिल्में पसंद नहीं आई।


Click it and Unblock the Notifications

















