..................... Ajay Devgn's Baadhshaao has a release date - Hindi Filmibeat

अजय देवगन का नया ट्रेंड...अब सब फॉलो करेंगे...बादशाहो रिलीज़ डेट!

अजय देवगन ने वापस एक समझदारी भरा ट्रेंड शुरू करने की कोशिश की है। दरअसल हुआ यूं है कि उनकी बादाशाहो की रिलीज़ डेट तय हो चुकी है - 12 मई 2017। पहले फिल्म 26 जनवरी 2017 वीकेंड पर काबिल और रईस के साथ क्लैश हो रही थी। फिर तय हुआ कि फिल्म गुड फ्राइडे को रिलीज़ होगी।
[जब ऐश्वर्या राय की इज़्जत नहीं की तो वो फिल्म कैसे कर लें!]

लेकिन अब अजय देवगन ने रिस्क लेते हुए त्योहार भी छोड़ दिया है और मई की एक सिंगल डेट ले ली है, फिल्म को रिलीज़ करने के लिए। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड फिल्म के भिड़ने का चलन कुछ ज़्यादा ही हो गया है।

baadhshaho release date

बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी। अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर। ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या।
[#Shivaay के नए पोस्टर में आग - पानी से खेल रहे हैं अजय देवगन!]

लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड एक अच्छी कम्यूनिटी हो चुका है जहां कोर्ई सुपरस्टार किसी से नहीं भिड़ता है। हालांकि अगले साल ये सब बदल जाएगा। और बॉलीवुड हो जाएगा पुराना बॉलीवुड जहां फिल्में भिड़ती भी थीं और धमाकेदार कमाई भी करती थीं।
[अक्षय कुमार के लिए अजय देवगन ने 2 बार किया ये काम!]

ये तो सब मानेंगे कि अच्छी फिल्में देखने का चांस कोई नहीं छोड़ता है और 2015 में बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की टक्कर ने वो पुराना दौर वापस ला दिया है। लेकिन इस बार दोनों ही फिल्मों में कौन हारेगा और कौन जीतेगा की रेस लगी है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों के लिए अच्छी साबित नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X