Drishyam 2 से रिलीज हुआ Ajay Devgn का शानदार पोस्टर, कर डाला ये बड़ा ऐलान!

सुपरस्टार अजय देवगन ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म दृश्यम 2 का ऐलान किया था और इसके बाद से लगातार वो चर्चा में हैं। सभी जानते हैं कि उनकी फिल्म दृश्यम को काफी पसंद किया गया था और इसके बाद से ही पार्ट 2 का फैंस इंतजार कर रहे थे। अब अजय देवगन ने इस फिल्म से अपना एक धमाकेदार पोस्टर साझा किया है। उन्होने इस पोस्टर को रिलीज करते हुए फैंस के लिए एक जानकारी भी दी है।
अजय देवगन ने लिखा, ''सवाल ये नहीं की आपकी आंखों के सामने क्या है; देखना ये है की आप देख क्या रहे हैं। #दृश्यम2 मामला 18 नवंबर, 2022 को फिर से खुलेगा।'' इससे इतना तो तय है कि अजय देवगन की ये फिल्म एक बार फिर से सस्पेंस से भरपूर होगी।
इस लुक की बात करें तो अजय देवगन काफी सीरियस नजर आ रहे हैं और उन्होने हाथ में फावड़ा लिया हुआ है। इस फिल्म में इस बार एक और स्टार की एंट्री हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता अक्षय खन्ना की जो कि इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।
इस बात का ऐलान हाल ही में हुआ है। अक्षय खन्ना काफी समय के बाद किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त ना सिर्फ 'दृश्यम 2' बल्कि फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर भी बिजी हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ नजर आने वाले हैं। फैंस उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्सर एक्साइटेड रहते हैं। अजय देवगन अगले साल भी कुछ बड़े धमाके करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











