Runway 34 देखने के बाद पहला रिव्यू: अजय- अमिताभ की दमदार, क्लाइमैक्स आपको हिला देगा

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म रनवे 34 शुक्रवार को रिलीज होगी। यह फिल्म कई वजहों से प्रमुख है। इसे देखने की सबसे बड़ी वजह यह है कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई देगी। ट्रेलर और पहला लुक देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

वहीं अब सिनेमा रिलीज से पहले इसका पहला रिव्यू सामने आया है। ओवरसीज बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने रनवे 34 को सबसे जरूरी फिल्म बताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उमैर संधू ने रनवे 34 का पहला रिव्यू डाला है।

Ajay Devgn, Amitabh bachchan

उन्होंने लिखा है कि रनवे 34 भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों से एक है। फिल्म के निर्देशन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा है कि यह न सिर्फ अपने जबरदस्त सिनेमैटिक क्रेडेंशियल है।

एक बेहतरीन फिल्म

एक बेहतरीन फिल्म

इसके साथ फिल्म के पीछे एक संतुलित सोच के कारण एक बेहतरीन फिल्म भी है। फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए उन्होंने बोला है कि यह एक यूनिक कॉन्सेप्ट है।

क्लाइमैक्स ऐसा है कि यह आपको झकझोर देगा

क्लाइमैक्स ऐसा है कि यह आपको झकझोर देगा

पूरी फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन पूरी लाइमलाइट चुरा लेते हैं। इस फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है कि यह आपको झकझोर रख देगा। अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए उन्होंने कहा कि हम तो कहते हैं कि सोचो मत बस इसे देखने जाओ।

चार स्टार की रेटिंग

चार स्टार की रेटिंग

उमैर संधू ने इसके साथ इस फिल्म को चार स्टार की रेटिंग भी दी है। गौरतलब है कि रनवे 34 की कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड है। साल 2015 में जेट एयरवेज की दोहा से कोच्ची उड़ान के दौरान की सच्ची कहानी पर आधारित है। किसी वजह से कोच्ची में फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई थी। इसी के आस-पास रनवे 34 की पूरी फिल्म घूमती हुई दिखाई देती है।

हीरोपंती 2 से होगा क्लैश

हीरोपंती 2 से होगा क्लैश

सिनेमाघर में रनवे 34 का क्लैश सीधे तौर पर हीरोपंती 2 से देखने को मिलेगा। हीरोपंती 2 एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। दोनों फिल्म के पास चुनौती दर्शक को अपने पास खींचने को लेकर होगा। ईद पर किसकी झोली भरेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X