रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' का तूफानी Trailer, अजय देवगन ने बोला- सबसे चैलेंजिंग, पहले नहीं देखा

By Filmibeat Desk

अजय देवगन ने क्राइम ड्रामा सीरीज़ 'रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस' के साथ ओटीटी पर अपना दमदार डेब्यू किया है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रूद्र का ट्रेलर दिखा रहा है जहां पर एक्शन, दिलचस्प कहानी और इंटेस किरदार के साथ रूद्र के किरदार में अजय देवगन की एंट्री सिंघम की भूमिका से भी चार गुना आगे है।

एक कॉप के रोल में अजय देवगन यहां काफी इंटेंस और ग्रे शेड में दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन इस सीरीज़ में एक पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं, जो आगे चलकर एक साइको क्रिमिनल बन जाता है। अपनी इस भूमिका को लेकर अजय देवगन बेहद उत्साहित हैं। अजय देवगन ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि पर्दे पर पुलिस का किरदार निभाना मेरे लिए नया नहीं है। इस बार यह किरदार ज्यादा गहरा, कठिन और डार्क है।

Ajay Devgn

मुझे इस किरदार की शख़्सियत ने सबसे अधिक प्रभावित किया। सम्भवत: यह मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है। फिल्म की कास्टिंग और किरदार को लेकर निर्देशक राजेश मापुस्कर ने कहा कि रुद्र सामान्य पुलिस वाले और क्राइम ड्रामा के लिए एक गहरी और गंभीर कहानी पेश करता है। आपराधिक दिमाग के मानस को असामान्य रूप से एक ऐसे नायक के साथ खोजा जाता है जो सत्य की खोज के माध्यम से खुद काफी अंधेरे में है। यह काफी आकर्षक है इसे देखना ऐसा ही महसूस होगा।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने कहा, " रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के साथ हम बड़े पैमाने पर अजय देवगन के डिजिटल डेब्यू का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में बेहद उत्साहित हैं। एक अद्भुत कलाकार, क्रू और हमारे प्रोडक्शन पार्टनर, बीबीसी स्टूडियो के साथ इस अनूठी कहानी पर काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। अप्लॉज, दमदार कहानियों और स्टोरिटेलिंग पर विश्वास रखता हैं, और रुद्र के साथ, हम इंडस्ट्री के लीडर डिज़्नी + हॉटस्टार के साथ अपनी रचनात्मक साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

चुनौतीपूर्ण और प्रेरक- अजय देवगन

चुनौतीपूर्ण और प्रेरक- अजय देवगन

अजय देवगन ने अपनी भूमिका में के बारे में आगे यह कहा कि रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस में मेरा किरदार संभवत: सबसे गहरा चरित्र है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और प्रेरक दोनों रहा है। मैं रुद्रा के जादू को दुनिया भर में अपने फैंस के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें शो से उतना ही प्यार होगा, जितना हमने इसे बनाने की दिशा में काम किया है।"

रुद्र की रोमांचकारी राइड

रुद्र की रोमांचकारी राइड

एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी भूमिका के संबंध में कहा कि मेरे दोस्त और सह-अभिनेता अजय देवगन के साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करना एक रोमांचकारी राइड रही है। हमारी शूटिंग की शुरुआत से ही मुझे कैमरे के सामने वापस आने में आसानी हुई। रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस के साथ, मैं अपने किरदार और शो के माध्यम से दर्शकों के करीब एक कदम आगे बढ़ने की उम्मीद कर रही हूं।

रुद्र का डिजिटल डेब्यू

रुद्र का डिजिटल डेब्यू

रुद्र के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं राशि खन्ना। उन्होंने अपनी भूमिका के संबंध में आगे कहा कि रुद्र मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह अब तक का सबसे कठिन किरदार है जिसे मैंने निभाया है और इसने मुझे निश्चित रूप से मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दिया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना मुझे इसे निभाना पसंद है। मैं अजय देवगन सर जैसे लोकप्रिय अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए भी बहुत आभारी हूं।"

अजय देवगन स्क्रिप्ट के सस्पेंस और ट्विस्ट

अजय देवगन स्क्रिप्ट के सस्पेंस और ट्विस्ट

अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने भी इस सीरीज में एक दमदार भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अपने किरदार के संबंध में उन्होंने कहा कि मैं रूद्र-द एज ऑफ डार्कनेस का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। अजय देवगन, ईशा देओल, राशी खन्ना और पूरी क्रू जैसे अभिनेताओं के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। स्क्रिप्ट के सस्पेंस और ट्विस्ट से दर्शक बिल्कुल रोमांचक होने वाले हैं। पूरे क्रू ने शानदार काम किया है और हम सभी के सीरीज देखने का इंतजार नहीं कर सकते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X