..................... Ajay Devgn reveals why he changed his name - Hindi Filmibeat

अब वो सुपरस्टार है, वो तो चल जाता, मैंने अपना ही प्लान बदला - अजय देवगन

अजय देवगन रेड के प्रमोशन के दौरान खुलकर बिंदास बातें कर रहे हैं। अब अजय देवगन ने अपनी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें मिड डे को एक इंटरव्यू में बताईं। उनसे पूछा गया कि उन्होंने नाम क्यों बदला।

जिन्हें नहीं पता, अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। अजय ने बताया कि उस समय, जब मैं डेब्यू कर रहा था, विशाल नाम के बहुत सारे लड़के डेब्यू कर रहे थे। बाकियों का नहीं पता लेकिन उनमें से एक मनोज कुमार साहब का बेटा था।

ajay-devgn-reveals-why-he-changed-his-name

अब वो तो सुपरस्टार का बेटा था। तो मुझसे ही कहा गया अपना नाम बदलने को जिससे कि कोई कन्फ्यूजन ना हो। तो फिर मैंने ही अपना नाम बदल डाला। वहीं अजय देवगन ने इसके साथ अपने जेल जाने की कहानी भी बताई।

उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र तक मैं बहुत ज़्यादा शैतान था। मैं अपने पापा की गन चुरा लेता था और उसको शो ऑफ करता था। और तुम लोगों को बता दूं कि ये गैर कानूनी है। तो मैं दो बार जेल जा चुका हूं।

अजय देवगन ने 18 साल की उम्र में डेब्यू किया था। दिलचस्प ये है कि फूल और कांटे में पहले अक्षय कुमार थे। अक्षय ने एक बार बताया था कि उन्हें बताए इस फिल्म से निकाला गया था।

अजय देवगन का कहना है कि वो सब मुझे नहीं पता, मुझसे कहा गया था कि अक्षय करके कोई लड़का है जिसे और बड़ी फिल्म मिल गई है तो ये फिल्म नहीं करेगा। मुझे मेरे पापा ने ज़बर्दस्ती फूल और कांटे करवाई थी।

खैर, जानिए बॉलीवुड में कौन कौन कर चुका है नाम में घोटाला -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X