सलमान ने छोड़ी नो एंट्री सीक्वल और अजय देवगन ने पकड़ ली 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर
Recommended Video

अजय देवगन आजकल पूरे फॉर्म में चल रहे हैं। माना जा रहा है कि अजय देवगन अब बोनी कपूर कैंप में १६ साल बाद वापस एंट्री ले चुके हैं। अजय देवगन ने बोनी कपूर के साथ एक बायोपिक करने का फैसला कर लिया है जिसकी डीटेल्स हैं तो धमाकेदार लेकिन अभी इसे कोई डिसकस नहीं करना चाह रहा है।
गौरतलब है कि बोनी काफी समय से नो एंट्री सीक्वल के लिए सलमान की डेट्स का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन अब सलमान ने साफ कर दिया है कि वो नो एंट्री सीक्वल नहीं करेंगे। तो बोनी ने भी इस प्रोजेक्ट को छोड़ते हुए दूसरे प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं।

खबर है कि अजय देवगन बोनी कपूर के साथ शेर सिंह राणा बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वहीं खबर है कि अजय देवगन भी तानाजी बायोपिक को 3D में बनाने का प्लान कर रहे हैं।
पहले माना जा रहा था कि फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी लेकिन फिलहाल ऐसा लग नहीं रहा है। लेकिन जिस बड़े स्तर पर अजय देवगन तानाजी की तैयारी कर रहे हैं, ये तय है कि उनकी ये फिल्म उनका 300 करोड़ी धमाका हो ज़रूर सकती है।
वहीं रेड की सफलता देखते हुए शेर सिंह राणा बायोपिक से भी 100 करोड़ की उम्मीद की जा सकती है। यहां जानिए अजय देवगन की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications