अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को किया ट्रोल तो मिला ऐसा जवाब, 'नियम तोड़ने का रिकॉर्ड है'
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और अमिताभ बच्चन इस वक्त अपनी फिल्म रनवे 34 को लेकर चर्चा में है और अक्सर हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं। इस वक्त दोनों सितारों का सोशल मीडिया पर आमना-सामना हो गया है और मजेदार बातें सामने आ रहीं है। इस मौके पर दोनों सितारे एक दूसरे से मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं और फिल्मों की तस्वीर साझा करते हुए उनको ट्रोल कर रहे हैं।
ऐसा काफी देखा जाता है कि अमिताभ बच्चन इस तरह से किसी को ट्रोल करते हैं, क्योंकि शुरुआत उन्होने ही की थी। बिग बी ने अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' से एक तस्वीर साझा की है,

जिसमें वो दो मोटर बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं और इसको साझा करते हुए उन्होने लिखा है, "टी 4246 - सरजी इनका रिकॉर्ड ही है नियम तोडने का! रंगे हाथों गिल्टी पाए गए हो @अजय देवगन, अब क्या दोगे इसका जवाब?"

अमिताभ बच्चन को रिप्लाई किया है
इसके बाद तुरंत अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन को रिप्लाई किया है। उन्होने फिल्म 'शोले' की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया है। तस्वीर में बिग बी बाइक चलाते नजर आ रहे हैं जबकि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं।

जय देवगन ने लिखा है
इसके अलावा अजय देवगन ने लिखा है कि, ''सर आप कह रहे थे।'' हालांकि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के साथ पहले भी फिल्में कर चुके हैं और यही कारण है कि वो दोनों काफी अच्छा बॉन्ड भी रखते हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर रनवे 34 काफी जल्दी धमाका करने के लिए आ रही है और इस फिल्म अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा अमिताभ बच्चन कमाल का किरदार निभा रहे हैँ।

ब्रह्मास्त्र
इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं जिसकी शूटिंग कई सालों से चल रही है। हालांकि अब फिल्म पूरी हुई है और फैंस के लिए आने वाली है।

रनवे 34 के डायरेक्टर भी हैं
अजय देवगन की बात करें तो वो रनवे 34 के डायरेक्टर भी हैं और इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस साल वो कई प्रोजेक्ट्स से धमाका करने के लिए पूरी तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications