Bholaa: अजय देवगन ने रिलीज किया भोला का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर, फैंस ने कहा- "बवाल लुक, ब्लॉकबस्टर है"

Bholaa: ब्लॉकबस्टर दृश्यम 2 के बाद अब फैंस को अजय देवगन की अगली फिल्म 'भोला' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जहां अजय देवगन काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा को उनका अब तक का सबसे साहसिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फैंस भी अजय देवगन को इस अवतार में देखकर बेहद खुश हैं और अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार कर चुके हैं।
अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- एक चट्टान ,सौ शैतान.. इस कलयुग आ रहा है भोला, 30 मार्च 2023.. बता दें, ये फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी।
यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो निडर है। वह ड्रग-माफ़ियाओं, भ्रष्ट अधिकारियों और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातो का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ये एक बाप की कहानी है, जो अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।

ब्लॉकबस्टर फिल्म
फैंस अजय देवगन की इस फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। जी हां, ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन जॉनर में हलचल मचाने जा रही है।

मॉस महाराजा
अजय देवगन के पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर अपना उत्साह जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "mass का राजा उसके रूप में आ रहा है.." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "नींद नहीं आएगी बॉस, क्या बवाल मचा दिये.."

अनदेखे स्टंट्स
अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। साथ ही अब तक के अनदेखे स्टंट्स को बड़े पर्दे पर उतारने का अजय का सपना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

रिलीज डेट और स्टारकास्ट
यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। अजय देवगन के साथ फिल्म में तब्बू, अमाला पॉल और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में हैं।यह ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक होगी, हालांकि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











