तड़प: अजय देवगन- अक्षय कुमार ने रिलीज किया अहान शेट्टी का FIRST LOOK पोस्टर, हुए इमोशनल, कहा- एंग्री यंग मैन
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की सभी सितारे बॉलीवुड में शानदार स्वागत कर रहे हैं। अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प का ऐलान जहां अक्षय कुमार ने किया, वहीं अहान का फर्स्ट लुक पोस्टर अजय देवगन ने रिलीज किया है। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले यह फिल्म 24 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया दिखेंगी।
अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-"यह इमोशनल है.. अहान इतनी जल्दी बड़ा हो गया! अहान की पहली फिल्म के लिए सुनील शेट्टी को दिल से शुभकामनाएं। खुशी है कि वह साजिद नाडियाडवाला और मिलन लुथरिया के साथ अपने सफर की शुरुआत कर रहा है। ❤️ Watch #SajidNadiadwala's #Tadap on 24th September in cinemas 💥

वहीं, साजिद लिखते हैं- "दुनिया के सामने नए #NGETalent को प्रस्तुत कर रहा हूं.. अहान शेट्टी.. बड़े स्क्रीन पर तुमने जो जादू किया है, उसे देखने के लिए बेसब्र हूं।"
अक्षय कुमार ने लिखा- एंग्री यंग मैन के लुक में बिल्कुल परफेक्ट.. तुम्हारे फिल्म को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हूं। तड़प के लिए मेरा बहुत प्यार और शुभकामनाएं।

अक्षय कुमार का ऐलान
इससे पहले अक्षय कुमार ने रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा- "तुम्हारे लिए एक बड़ा दिन अहान.. मुझे आज भी याद है, जब मैंने तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर देखा था.. और आज मैं तुम्हारी फिल्म का पोस्टर ला रहा हूं.. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म तड़प का पोस्टर शेयर करते हुए बहुत खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं.. starring अहान शेट्टी और तारा सुतारिया.. फिल्म सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज होगी।"

तड़प
'तड़प' मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित है, जिसमें अहान शेट्टी, तारा सुतारिया, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी नज़र आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित है जो रजत अरोड़ा द्वारा लिखित है और फिल्म में म्यूजिक प्रीतम द्वारा दिया गया है।

अहान शेट्टी की शुरुआत
साजिद नाडियाडवाला के साथ अहान शेट्टी की शुरुआत विरासत को आगे बढ़ाने जैसा है क्योंकि सुनील शेट्टी को भी निर्माता द्वारा लॉन्च किया गया था और वह फिर से अपना योगदान देते हुए धन्य और उत्साहित महसूस करते रहे हैं।

जताया आभार
अहान के डेब्यू पर सुनील शेट्टी ने साजिद नाडियावाला से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन.. सभी के प्रति अपना आभार जताया है।
अहान के लिए सुनील शेट्टी ने लिखा- "एक नए सफर की शुरुआत आज से हो रही है फैंटम.. याद रखना, हमेशा विनम्र, सच्चा और आभारी रहो.."

मिलन लुथरिया
वहीं, मिलन लुथरिया के लिए सुनील शेट्टी ने लिखा- एक विद्यार्थी को एक गुरु की जरूरत होती है.. और अहान को आपमें वो गुरु मिला है। उस पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications