REJECTED: अजय देवगन ने शिवाय के लिए काजोल को कहा No
[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन आजकल अपने महत्तवाकांक्षी होम प्रोडक्शन शिवाय में जुटे हुए हैं और फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन अब काजोल ने अजय देवगन की शिवाय पर बात की और उनकी बात से ये साबित हो गया कि अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में अजय देवगन कितना सीरियस हैं।
दरअसल, शिवाय के प्लॉट के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने अजय देवगन से रिक्वेस्ट की कि उन्हें छोटा सा कैमियो ही दे दें पर वो इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्हें कोई भी रोल चलेगा।
लेकिन अजय देवगन एक परफेक्ट प्रोजेक्ट बना रहे हैं और शिवाय के साथ कोई भी गलती नहीं करना चाहते। बस इसीलिए उन्होंने काजोल की ये ख्वाहिश पूरी करने से मना कर दिया क्योंकि फिल्म में उनके कैमियो करने लायक कोई जगह है ही नहीं।
[MUST READ: अपने बॉयफ्रेंड पर अजय से सलाह लेती थीं काजोल]
हालांकि काजोल शिवाय को लेकर बहुत ही एक्साईटेड हैं। इसके बाद वो अजय देवगन की होम प्रोडक्शन में काम करने वाली हैं और इस फिल्म के हीरो अजय नहीं होंगे।
खैर, काजोल को भले ही अजय देवगन ने रिजेक्ट कर दिया हो, लेकिन ऐसी कितनी ब्लॉकबस्टर हैं जो काजोल ने यूं ही रिजेक्ट कर दी थीं -


Click it and Unblock the Notifications


