मैंने सैफ की टांगे तोड़ दीं, उसको बहुत मारा - सैफ अली खान से झगड़े पर बोले अजय देवगन
खबरें थीं कि जब से सैफ अली खान ने मीडिया में तानाजी को एतिहासिक रूप से गलत फिल्म बताया है तब से अजय देवगन उनसे काफी नाराज़ चल रहे हैं। अब सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉन्च पर एक रिपोर्टर ने अजय देवगन से ये सवाल पूछा।
रिपोर्टर ने अपना सवाल खत्म भी नहीं किया कि सैफ ने बोला हां मैं उसके घर गया उसको बहुत पीटा, उसकी टांगे वांगे तोड़ दीं। चल भी नहीं पा रहा बेचारा।

अजय देवगन की बात सुनकर सब ज़ोर का ठहाका लगाने लगे। अजय देवगन ने साफ किया कि मुझे नहीं पता कि आप लोगों को ये सारी खबरें कहां से मिलती हैं। अब इसके बारे में मैं क्या बोलूं। ऐसा कुछ नहीं है।
गौरतलब है कि सैफ अली खान को तानाजी में निगेटिव किरदार करने के लिए अजय देवगन ने काफी मनाया था। अजय ने सैफ को यकीन दिलाया था कि इस रोल को उनके सिवाय और कोई नहीं कर सकता।


Click it and Unblock the Notifications











